livekhabar.in भारत की बड़ी एवं तथ्यों से युक्त हिंदी वेब साइट है।बहुत कम समय में यह देश का लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल बन गया एवं लगातार अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है।livekhabar.in की हमेशा से एक ही कोशिश रही है आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी जानकारी देने की जो आपको आगे बढ़ने में मदद दे सके। देश की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने एवं बिना भेदभाव के समाचारों को आम जन तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर इसकी शुरूआत की गई।यह एक ऐसा मंच है जो आपकी आवाज़ को “सच के साथ, बेखौफ़ होगी बात” के मंत्र पर चलने को सदैव तत्पर है।इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों को उठाया जाता है, जिन्हें विभिन्न बंधनों के कारण प्रिंट मीडिया या टीवी चैनलों में स्थान नहीं मिल पाता। इसलिए आप यहां पाएंगे देश-दुनिया की ताजातरीन खबरों से लेकर धर्म,शिक्षा, खेल,भोजपुरी पर्दा,नौकरी और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर की उपयोगी चर्चा।साथ ही देश के चर्चित अधिकारी, राजनेताओं या फ़िल्म से जुड़े कलाकारों का साप्ताहिक साक्षात्कार तो कुल मिला कर हम लाए हैं वेब की दुनिया में आपके लिए ऎसी खबरें जो आपको खबरों के लिहाज से करदे तरोताजा!स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए यह एक बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पूरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।
livekhabar.in नागरिक पत्रकारिता का स्वागत करती है। यहां देश के आम नागरिक, कर्मचारी, व्यापारी, उपभोक्ता, विद्यार्थी एवं अन्य सभी वर्गों के लोग अपनी समस्याएं रखते हैं। सरकार की नीतियों पर यहां समीक्षा होती है। सभी वर्गों का यहां स्वागत किया जाता है।किसी भी विषय में सभी पक्षों का हम सादर स्वागत करते है। हम तटस्थता के धर्म का पालन करते हैं एवं प्रकाशित खबरों, लेख एवं विचारों के विरुद्ध प्राप्त होने वाले खंडन, लेख या विचारों को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं।इस न्यूज़ पोर्टल की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है।www.livekhabar.in का संपूर्ण स्वामित्व Shinebits India Pvt.Ltd के पास है।www.livekhabar.in पर प्रकाशित सभी सामग्री सर्वाधिकार सुरक्षित है और इसकी किसी भी सामग्री का किसी भी रूप में पुन:प्रकाशन अथवा वितरण प्रतिबंधित है।