रविश कुमार
दाउदनगर।।राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे आज दाऊदनगर में राजद नेता डॉ प्रकाश चन्द्रा के कार्यालय में दाउदनगर नगर परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की और काराकाट लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगा। डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने सरकार पर जमकर हमला बोला।केंद्र सरकार नित नरेंद्र मोदी सरकार के ख़ामियों को भी गिनाया।डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि पूरे बिहार समेत देश में महागठबंधन के पक्ष में आंधी बह रही है। इस चुनाव में जनता पीएम मोदी की विदाई कर देगी।बिहार की सभी 40 सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। महागठबंधन समर्थित रालोसपा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान खतरे में है। जबकि लालू जी को जेल से निकालना है। यह तभी संभव है जब उपेंद्र कुशवाहा यहां से जीत कर संसद पहुंचे। उन्होंने लोगों से उन्नीस मई को कुशवाहा के पक्ष में मतदान की अपील की।